फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Caught 202 boxes of liquor going for election, the driver ran away leaving the truck

चुनाव के लिए जा रहीं शराब की 202 पेटियां पकड़ीं, चालक ट्रक छोड़ भागा

Thu, 03 Feb 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Caught 202 boxes of liquor going for election, the driver ran away leaving the truck
जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। पंजाब विधानसभा चुनाव में बंटने के लिए जा रही 202 पेटी शराब पुलिस टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में पकड़ी है। जवानों को देख चालक ट्रक को सड़क किनारे लगाकर भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि वह शराब तस्कर को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 से विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी मात्रा में शराब पंजाब जाने वाली है। शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने भगवान परशुराम चौक पर नाका लगाया। उन्होंने बताया कि जब ट्रक चालक चौक के पास पहुंच तो जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन, चालक ट्रक को भगाकर कुछ दूर ले गया। जब तक जवान ट्रक के पास पहुंचे चालक मौके से भाग निकला था। पुलिस की टीम ने ट्रक को चेक किया तो उसमें 202 पेटी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब ले जाने का कोई परमिट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed