फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cash and 600 US dollars stolen from Thar car parked in court premises

Panchkula News: अदालत परिसर में खड़ी थार कार से नकदी और 600 अमेरिकी डॉलर चोरी

Tue, 16 Sep 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cash and 600 US dollars stolen from Thar car parked in court premises
पंचकूला। जिला अदालत परिसर में खड़ी एक महिंद्रा थार कार से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और विदेशी करेंसी चोरी कर ली। चोरी की यह वारदात अदालत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सेक्टर-7 थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी विकास चौधरी पारिवारिक केस की सुनवाई के लिए पंचकूला आए थे। उन्होंने महिंद्रा थार कार को नई चैंबर बिल्डिंग के पास स्थित पार्किंग की थी। कार में रखे उनके पर्स में करीब 8 हजार रुपये नकद और करीब 600 अमेरिकी डॉलर थे। सुबह करीब 10 बजे कार पार्क करने के बाद विकास चौधरी परिवार के साथ अदालत की सुनवाई में चले गए। दोपहर करीब 1 बजे लौटने पर उन्होंने पाया कि उनका पर्स कार से गायब था। इसके बाद आसपास तलाश की गई तो पर्स कार के पास पड़ा मिल, लेकिन उसमें से नकदी और डॉलर गायब थे। बार एसोसिएशन की ओर से लगाए गए सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि तीन लड़के दो साइकिलों पर आए थे। फुटेज के मुताबिक वे 11:34 बजे अदालत परिसर में दाखिल हुए और कार से पर्स निकाल फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed