फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police Cyber Crime Cell started investigation of Letter Leak Case

पत्र लीक कांड: साइबर क्राइम सेल ने शुरू की मामले की जांच, मजीठिया पर कार्रवाई के प्रयास पर उठाए गए थे सवाल

Tue, 21 Dec 2021 01:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 21 Dec 2021 01:21 AM IST
सार

एडीजीपी अस्थाना ने सरकार को भेजी रिपोर्ट में मजीठिया की ड्रग मामले में गिरफ्तारी के प्रयास पर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने सरकार को ड्रग संबंधी हाईकोर्ट में लंबित मामले और इस संबंध में कोर्ट द्वारा ही अब तक दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए सरकार से कई सवाल भी पूछे थे।

विज्ञापन
Punjab Police Cyber Crime Cell started investigation of Letter Leak Case
सतीश कुमार अस्थाना - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब पुलिस के ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन के निदेशक एडीजीपी एसके अस्थाना की ओर से राज्य सरकार को ड्रग मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट की नोटिंग लीक होने का मामला जांच के दायरे में ले लिया गया है। पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि एडीजीपी अस्थाना ने सरकार को भेजी रिपोर्ट में मजीठिया की ड्रग मामले में गिरफ्तारी के प्रयास पर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने सरकार को ड्रग संबंधी हाईकोर्ट में लंबित मामले और इस संबंध में कोर्ट द्वारा ही अब तक दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए सरकार से कई सवाल भी पूछे थे। यह रिपोर्ट उस समय मीडिया में लीक हो गई थी, जब एडीजीपी अस्थाना मेडिकल लीव के दौरान अस्पताल में दाखिल थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीओआई के एआईजी-1 की ओर से एआईजी साइबर क्राइम को भेजी गई अपनी शिकायत में कहा गया है कि ब्यूरो आफ इनवेस्टिगेशन के निदेशक की नोटिंग, जो बहुत ही संवेदनशील ड्रग मामले से जुड़ी हुई थीं, सोशल मीडिया पर लीक हो गई। इस नोटिंग के चुनिंदा अंशों के आधार पर कई अखबारों में खबरें भी प्रकाशित हुईं। शिकायत में कहा गया कि इस तरह की सिलेक्टिव लीकेज होने में किसी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए इस मामले की गहराई से जांच की जाए। एआईजी-1 की शिकायत पर पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed