फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case registered against seller of fake spare parts in Kalka

Panchkula News: कालका में नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले पर मामला दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seller of fake spare parts in Kalka
होंडा और टीवीएस के नाम पर बेचे जा रहे थे फर्जी पार्ट्स, कंपनियों और सरकार को हो रहा था नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कालका में नकली स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई और बिक्री का मामला सामने आने पर पुलिस ने एक दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप शर्मा ने इस संबंध में थाना कालका में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जितेंद्र भाटिया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता संदीप शर्मा के अनुसार उनकी कंपनी को होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और टीवीएस मोटर कंपनी की ओर से यह अधिकार प्राप्त है कि उनके नाम पर नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में संदीप शर्मा और उनके सहकर्मी विवेक शर्मा ने 5 दिसंबर 2025 को कालका बाजार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि एम/एस भाटिया ऑटोज, जिसे जितेन्द्र भाटिया संचालित करते हैं, वहां होंडा और टीवीएस के नाम पर नकली स्पेयर पार्ट्स की बिक्री और सप्लाई की जा रही है। शिकायत में कहा कि इन फर्जी पार्ट्स की बिक्री से कंपनियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही सरकार को भी राजस्व हानि का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed