{"_id":"6ab9871c35745443190dbdbe","slug":"case-registered-against-husband-on-charges-of-domestic-violence-and-dowry-harassment-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141922-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घरेलू हिंसा और दहेज प्रताडऩा के आरोप, पति के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घरेलू हिंसा और दहेज प्रताडऩा के आरोप, पति के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर क्षेत्र की एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा दहेज की मांग मारपीट और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2023 में हुई थी और वह 13 मई 2026 से मायके में रह रही है। उसका आरोप है कि शादी के बाद उसे पति की शराब नशे और जुए की आदतों का पता चला। पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था। महिला ने मायके से पैसे लाने का दबाव बनाने और अलग-अलग समय पर रकम लेने का भी आरोप लगाया। उसके अनुसार पति ने उसके आभूषण चोरी कर बेच दिए।
महिला ने पति पर दूसरी महिलाओं से बातचीत और संबंध रखने का आरोप भी लगाया। ससुर पर अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार 13 मई को परिजन उसे ससुराल से मायके ले आए। उसने पुलिस से पति और ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपनी और बच्चे की सुरक्षा की मांग की है।