{"_id":"6ae4fdda4e8c266e6d01c75c","slug":"case-registered-against-data-entry-operator-over-manipulation-of-dnb-stipend-bills-at-civil-hospital-panchkula-news-c-87-1-pan1001-143247-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में डीएनबी स्टाइपेंड बिलों में हेराफेरी, डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में डीएनबी स्टाइपेंड बिलों में हेराफेरी, डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) स्टाइपेंड बिलों में हेराफेरी और सरकारी धनराशि के अनधिकृत हस्तांतरण के मामले में सेक्टर-7 थाना पुलिस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी की ओर से 14 अक्टूबर को पुलिस उपायुक्त को शिकायत भेजी गई थी। इसमें अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत राजेश मल्होत्रा के संबंध में डीएनबी स्टाइपेंड बिलों की प्रक्रिया में अनियमितताओं और सरकारी धनराशि के संदिग्ध हस्तांतरण की शिकायत की गई थी। शिकायत के अनुसार, मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से एक कमेटी गठित की गई थी।
कमेटी की प्रारंभिक जांच में डीएनबी स्टाइपेंड बिलों में बदलाव और संबंधित कर्मचारी के बैंक खाते के माध्यम से सरकारी धनराशि के हस्तांतरण से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस से मामले की आपराधिक पहलू से जांच कराने का अनुरोध किया था। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज किया है। अब पुलिस की ओर से स्टाइपेंड बिलों, भुगतान विवरण, बैंक स्टेटमेंट और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जाएगी, ताकि सरकारी धनराशि के हस्तांतरण और कथित हेराफेरी की पूरी जानकारी सामने आ सके।