फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case of firing on Pradeep Chaudhary's convoy: Detective staff arrested the second accused

प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग का मामला : डिटेक्टिव स्टाफ ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 05:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Case of firing on Pradeep Chaudhary's convoy: Detective staff arrested the second accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। रायपुररानी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुशील गांव रामपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है। वारदात की जगह भरौली से रामपुर गांव कुछ ही दूरी पर है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है ताकि जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार किया जा सके। इससे पहले पुलिस ने 27 सितंबर को आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया था और उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम ने सुशील को गिरफ्तार किया।

विदेश भागने की तैयारी कर रहा था आरोपी
जानकारी के अनुसार, यूएसए में बैठा सिमू गोल्डी पर फायरिंग करवाने का मुख्य आरोपी है। सिमू के खास लोगों में से रायपुररानी के रामपुर गांव निवासी सुशील है। वह यूएसएस भागने की तैयारी में था। इसके लिए उसने पूरी तैयारी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को रायपुररानी के पास से गिरफ्तार किया है। सिमू की गोल्डी से पुरानी रंजिश थी, रंजिश के कारण वह बदला लेना चाहता था। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि गोल्डी और सुशील दोनों रायपुररानी के रहने वाले हैं। दोनों की आपस में नहीं बनती है, इसलिए सिमू ने सुशील को इस काम के लिए चुना और दोनों ने मिलकर पूरी योजना तैयार की थी। सुशील के कहने पर विशाल लोकेशन बताता रहा और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


ये था मामला
20 सितंबर को कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी अपने काफिले के साथ चुनाव प्रचार के लिए रायपुररानी के गांव भरौली से गुजर रहे थे। काफिले में सबसे पीछे रायपुररानी निवासी गोल्डी अपने दोस्तों के साथ कार में सवार था। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन आरोपियों ने गोल्डी पर गोली चला दी। कार में सवार गोल्डी और दिनेश घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed