फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case of fire in Ink factory: On the complaint of the brother of the deceased woman, a case of culpable homicide has been registered against the owner of the company.

इंक फैक्टरी में लगी आग का मामला : मृतक महिला के भाई की शिकायत पर कंपनी मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Fri, 11 Jun 2021 12:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case of fire in Ink factory: On the complaint of the brother of the deceased woman, a case of culpable homicide has been registered against the owner of the company.
पिंजौर। गांव कौना के समीप स्थित इंक फैक्टरी में लगी आग से झुलसने से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक श्याम पाटिल पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना में एक महिला सहित कुल 4 लोग झुलसे थे, जिसमें से रुबीना की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई जबकि अन्य घायल उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सलीम मलिक निवासी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसकी बहन रुबीना और जीजा जाकिर मलिक सिद्वि विनायक इंटरप्राइजेज में नौकरी करते हैं। 9 जून को उसे सूचना मिली कि उक्त केमिकल फैक्टरी में आग लगने से उसकी बहन, जीजा और बहन का देवर और फैक्टरी में काम करने वाला एक अन्य व्यक्ति योगेश पटेल जल गए हैं। जब वह फैक्टरी में पहुंचा तो देेेखा कि गोदाम के अंदर काफी मात्रा मे केमिकल के ड्रम फटे व जले हुए इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। इसके अलावा फैक्टरी मालिक ने केमिकल की फैक्टरी/गोदाम होते हुए भी सुरक्षा के पूरे उपकरण नहीं रखे थे। इस कारण लोग झुलस गए और उसकी बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed