फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case filed for death in road accident after 45 days

सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में 45 दिन बाद केस दर्ज

Sat, 08 Feb 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed for death in road accident after 45 days
पंचकूला। सड़क हादसे में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में 45 दिन बाद चंडी मंदिर पुलिस ने बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 23 दिसंबर को एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया था। एक दिन उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन अगले ही दिन उस व्यक्ति की मौत हो गई। पंचकूला पुलिस द्वारा हादसे के करीब 45 दिन बाद मृतक के बेटे की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चंडी मंदिर थाना प्रभारी को दी शिकायत में राजेंद्र वशिष्ट निवासी पिंजौर ने बताया कि 23 दिसंबर 2019 को उसके पिता सतपाल शर्मा का एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें एक ड्राइवर गोविंद ने सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 में दाखिल करवाया था। लेकिन उन्हें वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 24 दिसंबर को पीजीआई से रुक्का भेजा गया तो पुलिस चौकी सेक्टर-21 पंचकूला से
विज्ञापन

एक पुलिस कर्मी जसबीर स्टेटमेंट के लिए पीजीआई आए। उन्होंने अपना बयान दिया लेकिन पुलिसकर्मी ने कहा कि कार्रवाई के लिए थोड़ा समय दिया जाए। इसके बाद 24 दिसंबर को डॉक्टर के कहने पर राजेंद्र अपने पिता को घर ले आया और 25 दिसंबर को घर पर पिता की मौत हो गई। उसी दिन दोपहर 2 बजे पुलिस को सूचना दिए बिना सतपाल शर्मा का संस्कार भी कर दिया। अब राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि उसे शक है कि उसके पिता की मृत्यु एक्सीडेंट के कारण ही हुई है। राजेंद्र ने पुलिस को एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी का नंबर और मालिक का नाम गोविंद निवासी रोहड़ू हिमाचल प्रदेश बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed