फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case filed against four people for Rs 30 lakh fraud in Lakshmi Rice Industries

Panchkula News: लक्ष्मी राइस इंडस्ट्रीज में 30 लाख की धांधली में चार पर केस दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people for Rs 30 lakh fraud in Lakshmi Rice Industries
पंचकूला। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (एचएसडब्ल्यूसी) की शिकायत पर बरवाला के लक्ष्मी राइस इंडस्ट्रीज के भागीदारों और गारंटरों समेत चार आरोपियों के खिलाफ 30 लाख रुपये की धांधली का केस दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में दीपक कुमार निवासी सेक्टर-4 पंचकूला, कैलाश रानी निवासी डेराबस्सी रोड बरवाला, राकेश गुप्ता आरआर एग्रो फूड्स बरवाला (गारंटर) और याशना ढींगरा श्रीकृष्ण राइस मिल जीरकपुर (गारंटर) शामिल हैं। वहीं एचएसडब्ल्यूसी ने इस मामले में एक गारंटर राकेश गुप्ता की फर्म आरआर एग्रो फूड्स को देय राशि भी रोक दी है, क्योंकि वह भी उसी सीजन में धान आवंटन प्राप्त करने वाला मिलर रहा है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार एचएसडब्ल्यूसी अंबाला की ओर से लक्ष्मी राइस इंडस्ट्रीज को 2175.3375 मीट्रिक टन धान प्रोसेसिंग के लिए आवंटित किया गया था। मील मालिकों को इसके बदले 1472.0509 मीट्रिक टन चावल एफसीआई को लौटाना था, लेकिन 1363.00 मीट्रिक टन चावल ही जमा किया गया। बची हुई 109.051 मीट्रिक टन चावल की कीमत और अन्य टेक्स मिलाकर करीब 3051990 रुपये बकाया पाए गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed