फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case filed against former chairman, Akali Dal surrounded SSP office

Panchkula News: पूर्व चेयरमैन पर केस दर्ज, अकाली दल ने घेरा एसएसपी दफ्तर

Fri, 11 Jul 2025 12:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 11 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former chairman, Akali Dal surrounded SSP office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। पूर्व चेयरमैन दीदार सिंह मलक पर दर्ज केस करने को लेकर अकाली दल ने वीरवार को एसएसपी दफ्तर का घेराव किया। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक शिव राम कलेर ने की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। सरकार इसका विरोध करने वालों को जेल भेज रही है।



पूर्व विधायक कलेर ने एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को बताया कि दीदार सिंह पर दर्ज केस साजिश के तहत किया गया है। एसएसपी ने एक सप्ताह में जांच कर इंसाफ देने का भरोसा दिया है। कलेर ने विधायक सरबजीत कौर माणुके पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कह रही हैं कि कोई केस दर्ज नहीं हुआ। कलेर ने एफआईआर की कॉपी दिखाकर कहा कि विधायक आंखें खोलें और अपनी सरकार के कारनामे देखें। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को लैंड पूलिंग और दीदार सिंह के केस को लेकर डीसी दफ्तर लुधियाना में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। कलेर ने कहा कि सरकार जो कर ले, अकाली दल किसानों की जमीन का एक इंच भी नहीं छिनने देगा। पूरा अकाली दल दीदार सिंह मलक के साथ खड़ा है। किसानों की जमीन बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी। दीदार सिंह के केस को लेकर आज अकाली दल के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जगरांव आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed