{"_id":"6664eea939f1df5f5e073897","slug":"car-not-in-name-after-taking-25-lakh-rupees-case-of-fraud-registered-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-112656-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ढाई लाख रुपये लेकर कार नहीं की नाम, धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ढाई लाख रुपये लेकर कार नहीं की नाम, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। ढाई लाख रुपये लेकर कार के कागजात खरीदार के नाम नहीं करने और घर के बाहर से कार उठाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मनिंद्रजीत सिंह निवासी वासुदेवपुरा गांव लोहगढ़ ने आरोप लगाया कि उसके घर के बाहर खड़ी कार चोरी कर थाना सदर खरड़ पंजाब में चोरी की झूठी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कार खरीदने को लेकर अंकुश धीमान से 2.70 लाख में बात हुई। उसने ढाई लाख रुपये आरोपी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने करीब 15 दिन में गाड़ी के कागजात उसके नाम करने का वादा किया।
जब उसने गाड़ी के कागज नाम करवाने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मई माह में अंकुश धीमान और उसके दो भाई अजय धीमान व सागर धीमान उसकी गाड़ी उसके घर के बाहर से उठाकर ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कारोबारी है। उसकी गाड़ी में कारोबार से संबंधित सामान जिसकी कीमत करीब 47 हजार रुपये है, सहित अन्य कागजात और करीब सात हजार रुपये नकद रखा हुआ था।
पुलिस ने जांच में पाया कि अंकुश धीमान निवासी रेलवे रोड कालका, अजय धीमान, सागर धीमान निवासी पिंजौर ने 20 मई की रात्रि मनिंद्ररजीत सिंह के घर के सामने गली में खड़ी कार खुद ले जाकर थाना सदर खरड़ में खड़ा कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।