फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car hit by truck while overtaking

Panchkula News: ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आई कार, बाल-बाल बचे सवार, लगा जाम

Thu, 23 May 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Car hit by truck while overtaking
बरवाला। डेराबस्सी की तरफ से आ रही एक कार ओवरटेक करते समय एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद कार और ट्रक चालकों में जमकर बहस भी हुई। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त भी हो गई। करीब 20 मिनट तक डायल 112, राइडर और पीसीआर की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। बस स्टैंड की दीवार के साथ सड़क पर अवैध रूप से खड़े थ्री व्हीलरों को इसका कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बरवाला बस स्टैंड के आसपास सड़क मार्ग पर काफी भीड़ रहती है। सड़क पर अतिक्रमण की वजह से घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है। सवारी भरने वाले अवैध वाहन बस स्टैंड के पास सड़कों पर खड़े रहते हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से भी आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। इस बारे में बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज युद्धवीर का कहना है कि वे आज पंचकूला मीटिंग में हैं। जल्द ही सड़क मार्ग पर खड़े होकर अवैध रूप से सवारी भरने और यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed