फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car driver got angry for not giving way, attacked with a rod

Panchkula News: साइड न देने पर कार चालक का गुस्सा फूटा, रॉड से किया हमला

Tue, 02 Sep 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Car driver got angry for not giving way, attacked with a rod
पंचकूला। अमर टैक्स रोड पर रविवार रात ट्रैफिक विवाद के चलते कार चालक ने एक व्यक्ति पर रॉड से हमला कर दिया। घटना में हरप्रीत सिंह (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर पर चार टांके लगे हैं।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह जीरकपुर स्थित दफ्तर से सेक्टर-16 घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कार चालक ने बार-बार हॉर्न बजाकर साइड मांगी, लेकिन आगे ट्रैफिक होने की वजह से हरप्रीत साइड नहीं दे पाए। इससे गुस्साए युवक ने उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


कार रोकते ही आरोपी कार से हाथ में लोहे की रॉड लेकर उतरा और सबसे पहले हरप्रीत की कार के कंडक्टर साइड की पिछली खिड़की तोड़ दी। जब हरप्रीत ने विरोध किया तो आरोपी ने रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-19 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed