फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car dealer sold three expensive cars without informing the owner

Panchkula News: कार डीलर ने मालिक को बिना बताए बेच दीं तीन महंगी गाड़ियां

Sat, 21 Oct 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Car dealer sold three expensive cars without informing the owner
पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी व्यक्ति ने अपनी तीन महंगी गाड़ियां बेचने के लिए कार डीलर से संपर्क किया। कार डीलर ने मालिक से बिना पूछे तीन गाड़ियां बेच दीं। जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो डीलर ने न तो पैसे दिए और न ही गाड़ियां वापस कीं। इसके बाद सेक्टर-5 थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर 20 निवासी विशाल जयसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास दो थार और एक किया सेल्टोस है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने अपनी तीनों गाड़ियां बेचने का फैसला लिया। इसी दौरान उनके दोस्त नवीन मित्तल ने विवेक मेहरा, शिवाली मेहरा और दीपक पंडिता से मुलाकात करवाई और दीपक ने गाड़ी मालिक को बताया कि वह एक महीने के भीतर उसकी गाड़ियों को बेचकर पैसा दे देगा। साथ ही 10 प्रतिशत कमीशन लेने के बारे में बताया। इसके बाद गाड़ी मालिक ने हामी भर दी। करीब एक महीने तक गाड़ियों के नहीं बिकने के कारण विशाल तीनों कार डीलरों से मिलने चले गए जहां पर उन्होंने 15 दिन का और समय देने की बात कहते हुए गाड़ी को जल्द से जल्द बेचने के बारे में बताया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने तीनों आरोपियों को फोन कर जल्द से जल्द गाड़ी वापस लौटाने को कहा लेकिन वह गाड़ी वापस करने के बजाए आनाकानी करने लगे। इस पर शिकायतकर्ता को शक हुआ। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed