{"_id":"67f42d72581039987f0c027c","slug":"car-collided-with-divider-four-injured-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121342-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डिवाइडर में टकराई कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डिवाइडर में टकराई कार, चार घायल
Tue, 08 Apr 2025 01:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-20 पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित दिल्ली-शिमला हाईवे पर सोमवार की रात करीब 8 बजे एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हुई है।
उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। साथ ही डायल 112 पर पुलिस को भी खबर दी। सभी घायलों को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-21 और सेक्टर-20 के बीच बना नया हाईवे कट हादसों का कारण बन रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस कट को ठीक करने की मांग की है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज जांच में जुट गई है।