{"_id":"67c8b6392ca12106a70ad1e9","slug":"car-collided-with-bike-three-members-of-a-family-injured-panchkula-news-c-87-1-pan1001-120226-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कार ने बाइक को मारी टक्कर एक परिवार के तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कार ने बाइक को मारी टक्कर एक परिवार के तीन लोग घायल
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी ने दवा लेकर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार परिवार के तीन लोगों को टक्कर मार दी।
कुलदीप सिंह निवासी जासपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2 मार्च को वह पत्नी रजनी देवी और बेटी शगुन के साथ मोटरसाइकिल पर फतेहगढ़ गांव से दवा लेकर लौट रहे थे। रास्ते में गांव मौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कुलदीप सिंह और उसके परिवार को गंभीर चोटें आईं हैं।
घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। इसके बाद राहगीर कुलदीप उर्फ मोनू ने गाड़ी में घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रायपुररानी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पंचकूला और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद