फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain warns Kejriwal, stop provoking the people of Punjab in the name of Corona

कैप्टन की केजरीवाल को चेतावनी, कोरोना के नाम पर पंजाब के लोगों को भड़काना बंद करें

Thu, 03 Sep 2020 10:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 03 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Captain warns Kejriwal, stop provoking the people of Punjab in the name of Corona
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुुरवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब के गांवों में कोरोना संकट के नाम पर लोगों को भड़काने से परहेज करने की चेतावनी दी है। कैप्टन ने केजरीवाल से कहा, ‘हमें आपके ऑक्सीमीटरों की जरूरत नहीं। सिर्फ पंजाब में आप के कार्यकर्ताओं पर लगाम लगाने की जरूरत है, जो मेरे लोगों को अस्पतालों में कोविड टेस्ट करवाने और इलाज न करवाने के लिए भड़का रहे हैं।’

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि कोरोना को लेकर पंजाब के गांवों में बड़ी संख्या में झूठी खबरें और भड़काऊ वीडियो फैलाए जा रहे हैं। इनमें से एक विदेश में, शायद पाकिस्तान में बनाया गया है। इसका प्रचार केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अमरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उससे पता लगाया जा रहा है कि किसने उसे एक लाश संबंधी पोस्ट को चारों तरफ फैलाने और पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आप कार्यकर्ता द्वारा प्रचारित की जा रही वीडियो और पोस्ट में लोगों को स्वास्थ्य अथॉरिटी के साथ सहयोग न करने के लिए भड़काया जा रहा है। यह राज्य के लोगों के स्वास्थ्य को बड़ा खतरा बन गया है। यह एक आपराधिक साजिश का मामला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला में एक स्थानीय पत्रकार को कोविड संबंधी एक नकली वीडियो बनाने और प्रचारित करने के लिए 100 डॉलर की पेशकश हुई थी। पटियाला के सिविल लाइन थाने में इस शिकायत पर एक और केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौखला गए हैं पंजाब के मुख्यमंत्री: भगवंत मान
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से अरविंद केजरीवाल के बारे में की टिप्पणी पर आप नेताओं ने तीखा पलटवार किया है। आप नेताओं ने कैप्टन के बयान को बेतुका और बौखलाहट भरा बताया है। आप, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को देशद्रोही या देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर अफवाहें फैलाने जैसे आरोप बेतुके और अनावश्यक हैं।

 

एक चुने हुए मुख्यमंत्री के बारे में ऐसी बातें न करें। मान ने कैप्टन से कहा कि आपकी विदेशी मेहमान सरकारी सुविधाओं का आनंद ले रही है। सरकारी कामों में दखलंदाजी करती है। ये बातें सारा ‘आलम’ जानता है।


उधर, हरपाल सिंह चीमा की ओर से जारी बयान में कैप्टन को कहा गया है कि पंजाब किसी की जागीर नहीं है। केजरीवाल की तरफ से न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश में चलाई गई ऑक्सी-मित्र (ऑक्सीमीटर) मुहिम देश विरोधी कार्रवाई नहीं बल्कि देश के लोगों और प्रदेश सरकारों के सहयोग वाली मुहिम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed