फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Captain to participate in Virtual Ardas on 400th Prakash Parv

400वें प्रकाश पर्व पर वर्चुअल अरदास में हिस्सा लेंगे कैप्टन

Tue, 27 Apr 2021 08:25 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
Captain to participate in Virtual Ardas on 400th Prakash Parv
कोविड महामारी के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक मई को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर संगत के साथ वर्चुअल अरदास में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक मौके पर पूरा दिन चलने वाले कार्यक्रमों का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि एक मई को गुरु पर्व समागम सुबह 11 बजे पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के मोरिंडा रिहायश से आरंभ होंगे, जिसमें भाई गुरमीत सिंह शांत गुरमति संगीत के साथ संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री की रिहायश में 11:45 बजे श्री आनंद साहिब के पाठ होंगे और फिर अरदास के बाद हुक्मनामा लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि पर्यटन मंत्री दोपहर 12:05 बजे अपने रिहायश से संबोधन करेंगे और उसके बाद 12:10 बजे मुख्यमंत्री की तरफ से संगत को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग टीवी चैनलों, डिजिटल प्लेटफार्म पर विशेष रूप से गुरबाणी कीर्तन, गुरमति संगीत का सीधा प्रसारण होगा। इसके आरंभ में भाई मनजीत सिंह शांत और डॉ. निवेदिता उप्पल की तरफ से गुरमति संगीत के साथ संगत को निहाल किया जाएगा और फिर भाई गगनदीप सिंह गंगानगर वाले, भाई सुखजिंदर सिंह, भाई अरविंदर सिंह नूर, भाई तार बलबीर सिंह और भाई बलवंत सिंह नामधारी की तरफ से दोपहर 12:30 से शाम 7:30 बजे तक कीर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इन कार्यक्रमों की निगरानी के लिए स्थापित कमेटी ने 23 अप्रैल को 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम वर्चुअल तौर पर मनाने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री ने भी लोगों से समागम टीवी पर देखकर अपने घरों से ही अरदास करने की अपील की थी और आपात हालत के मद्देनजर धार्मिक स्थानों पर जलसा न करने से गुरेज करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed