फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Captain Amrinder Singh says PSAC make ready workplan to increase investment

निवेश बढ़ाने को कार्यनीति तैयार करे पीएसएसी

Fri, 21 Feb 2020 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder Singh says PSAC make ready workplan to increase investment
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब राज्य सलाहकार काउंसिल (पीएसएसी) को कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है ताकि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को और प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन

वीरवार शाम पीएसएसी की दूसरी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अच्छी कार्यनीति तैयार करने की ज़रूरत पर जोर दिया ताकि फार्मा, आईटी, ऑटो क्षेत्रों में बड़े निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। राज्य में औद्योगिक विकास और परंपरागत कृषि के कारण कृषि क्षेत्र में आई रोजगार की रुकावट के मद्देनजऱ नौजवानों के लिए अन्य क्षेत्रों में रोजगार के मौके तलाशने पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि चरणबद्ध विविधीकरण के लिए समयबद्ध कार्य योजनाएं तैयार करना ही समय की मांग है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने माहिरों को अपने अनुभव और विशेषज्ञता को इस्तेमाल करके राज्य सरकार की मदद करने की अपील की। उन्होंने शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए भी सदस्यों से सुझाव मांगे। इस दौरान अमरीका की हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से प्रो. देवेश कपूर ने सरकार को अपनी मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए नीति और ढांचागत बदलाव अपनाने की ज़रूरत पर विचार रखे, भूजल स्तर में गिरावट, किसानों की आय में आ रही रुकावट और ज़रूरतों समेत आर्थिक विकास को तेज करने के लिए शहरी विकास पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा, कृषि, युवा व्यस्तताओं और जिला प्रशासन के साथ जुड़े अलग-अलग पहलूओं पर भी विचार किया गया। सदस्यों ने राज्य को फिर से पैरों पर खड़ा करने और इसके पर्यटन को प्रफुल्लित करने संबंधी संभावनाओं का लाभ उठाने की महत्ता पर भी ज़ोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed