फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh announced to Help 10 year Old Vansh who Sold Socks on Road in Punjab

पंजाब: सड़क पर मोजे बेचते 10 साल के वंश का वीडियो वायरल, अमरिंदर सिंह ने खुद किया कॉल

Sat, 08 May 2021 12:34 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 08 May 2021 12:34 AM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वंश सिंह की हालत को देखते हुए शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा उसकी शिक्षा का सारा खर्च उठाने के अलावा उसके परिवार को 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता देने का एलान किया।
 

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh announced to Help 10 year Old Vansh who Sold Socks on Road in Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वंश को किया वीडियो कॉल।

विस्तार

लुधियाना की सड़कों पर मोजे (जुराबें) बेचने वाले दस साल के मासूम वंश की मदद के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाथ बढ़ाया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वंश सिंह की हालत को देखते हुए शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा उसकी शिक्षा का सारा खर्च उठाने के अलावा उसके परिवार को 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता देने का एलान किया। दरअसल, अपने परिवार की मदद के लिए लुधियाना की सड़कों पर जुराबें बेचने वाले वंश सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मदद का एलान किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को आदेश दिए कि स्कूल छोड़ चुके वंश को फिर से स्कूल भेजा जाए। उसकी पढ़ाई का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। वंश ने एक कार चालक से जुराबों की कीमत से 50 रुपये ज्यादा देने की पेशकश से इनकार कर दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 



वीडियो देखने के बाद कैप्टन ने वंश और उसके परिवार के साथ वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और कहा कि वंश के स्वाभिमान ने उनको प्रभावित किया है। वंश के वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा और लोग इसकी ईमानदारी और स्वाभिमान की प्रशंसा कर रहे हैं। वंश के पिता परमजीत भी जुराबें बेचते हैं जबकि उसकी माता रानी गृहणी है। वंश की तीन बहनें और एक बड़ा भाई है और परिवार हैबोवाल इलाके में किराए के मकान में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed