फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Cancel license for work contractors'

‘काम लटकाने वाले ठेकेदारों के लाइसेंस रद्दे करें’

Wed, 08 Jul 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
'Cancel license for work contractors'
पंचकूला। विकास कार्यों में जनता की खून पसीने की कमाई लगती है। इसलिए कार्यों में बिना वजह देरी करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्या जाएगा। काम लटकाने वाले ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएं। उक्त आदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने अधिकारियों को दिए हैं। विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान निगम के तहत आने वाले गांवों में बनने वाले प्रवेश द्वारों की प्रगति रिपोर्ट मांगी तो अनेक खामियां नजर आईं। इस पर उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनता के खून पसीने की कमाई लगती है। इसलिए कार्यों में बिना वजह देरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में बरसाती पानी की निकासी के लिए रोड गलियों के टेंडर जारी करने के भी निर्देश दिए। कोविड 19 की पूर्णबंदी के कारण इस कार्य के लिए अभी तक टेंडर नहीं हो सके हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जल्द से जल्द रोड गलियों के टेंडर कर इनकी सफाई का काम पूरा किया है। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने नगर निगम के अंतर्गत आने वाले आठ गांवों में सीवरेज डालने के कार्य में भी तेजी लाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन गांवों में से सकेतड़ी और रामगढ़ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जाने हैं। ये विकास कार्य अमृत योजना के तहत किए जाने हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत शहर में होने वाले विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से सेक्टर 18, 17, 16 के पास से गुजरते नाले के लंबित का कारण पूछा। इसके साथ ही उन्होंने माता मनसा देवी परिसर में बनने वाले संस्कृत गुरुकुल, पुरातत्व संग्रहालय, डिजिटल पुस्तकालय की जानकारी भी मांगी। इन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से असंतुष्ट विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन से संबंधित अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता को फोन कर यह मामला उनके संज्ञान में लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 7 और 10 में सामुदायिक केंद्रों के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की। इन कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए बैठक के दौरान ही स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल को फोन किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में देरी होने से शहरवासियों को असुविधा हो रही है। बता दें कि सेक्टर 7 और 10 के सामुदायिक केंद्र दशकों पुराने हैं, जिस कारण वे खंडहर में तबदील होना शुरू हो गए है। इन दोनों केंद्रों का पुनर्निर्माण किया जाना है।
ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला शहर में बनने वाले 6 प्रवेश द्वारों पर प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत दी कि शहर के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि शहर में मुख्य नौ चौराहे हैं। इनके रखरखाव में किसी तरह की कमी न आने दें। उन्होंने कहा कि इन चौराहों पर सुबह शाम दोनों वक्त लाइटिंग और फव्वारे तय मानकों के अनुसार चलने चाहिए। बैठक में नगर निगम के आयुक्त महावीर सिंह, कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, कार्यकारी अभियंता अंकित लोहान, उपमंडल अधिकारी अशोक गुप्ता और हरेंद्र सैनी मौजूद रहे।

जल्द मिलेगा लावारिस कुत्तों से छुटकारा
पंचकूला वासियों को जल्द ही स्ट्रे डॉग की समस्या से निजात मिलने वाली है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुखदर्शनपुर में बन रहे लावारिस कुत्तों के लिए आवास निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस पर नगर निगम के अधीक्षक अभियंता विजय गोयल ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य 70 फीसदी पूरा हो चुका है। अगले दो माह इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर में घूम रहे कुत्तों का वहां रख-रखाव किया जा सकेगा और शहरवासियों से इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed