{"_id":"6ae4fe4f913690674301acdf","slug":"camp-organized-in-barauna-kalan-to-provide-information-about-banking-schemes-panchkula-news-c-87-1-pan1007-143226-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बड़ौना कलां में बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बड़ौना कलां में बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाया शिविर
विज्ञापन
ग्रामीणों को जनधन, बीमा और अटल पेंशन योजना के लाभ बताए, नए खाते खोले और री-केवाईसी की
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रायपुररानी बड़ौना कलां। ग्रामीणों को सरकारी बैंकिंग योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से गांव बड़ौना कलां में संतृप्ति अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। एलडीएम विनोद कुमार ने बताया कि वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार 21 अक्तूबर से 30 नवंबर 2026 तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शिविर में प्रधानमंत्री जनधन योजना, जन सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभ समझाए गए। जरूरतमंदों के नए बैंक खाते खोलने के साथ खाताधारकों की री-केवाईसी भी की गई। ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर सरपंच रोहित कुमार, राजीव, यादवेंद्र, बीआर ग्रोवर, कुशल कुमार, रितु, चमन लाल और सोनिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।