फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camp: Due to the sudden rain in Barwala, farmers' crops in the market were wet

शिविर : बरवाला में अचानक हुई बारिश से मंडी में किसानों की फसल भीगी

Fri, 01 Oct 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Camp: Due to the sudden rain in Barwala, farmers' crops in the market were wet
बरवाला। कस्बा बरवाला में वीरवार दोपहर को हुई तेज बारिश के कारण अनाज मंडी में पड़ी किसानों की धान की फसल भीग गई। मंडी प्रशासन की तरफ से किसानों की फसल को बारिश से ढकने के लिए तिरपाल आदि की भी व्यवस्था की गई थी लेकिन मंडी में धान की फसल ज्यादा आने और अचानक से आई तेज बारिश से बहुत से किसानों की धान की फसल बारिश में भीग गई । वहीं बारिश से किसानों की फसल को बचाने में मंडी प्रशासन के दावों की भी पोल खुलती नजर आई ।
विज्ञापन

मंडी में अपनी फसल लेकर आए जंग बहादुर, जसवंत सिंह, अमरीक सिंह, बलबीर चंद, खेम सिंह, राजकुमार ने बताया कि किसानों की धान की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी होने के कारण आई तेज बरसात में भीग गई। इससे किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। उधर क्षेत्र के किसान हुकुमचंद सिंह, राम, सुरजीत सिंह, बलकार सिंह ने बताया कि आजकल उनके खेतों में खड़ी धान की फसल पककर तैयार खड़ी है। कटाई का काम भी जोरशोर से चल रहा है लेकिन बेमौसम बारिश से एक बार फिर धान की फसल की कटाई का काम रुक गया है। किसानों के खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। बहुत से किसानों की फसल कटाई के समय ट्रैक्टर ट्राली में ही भीग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed