फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camp ; 55 donated blood in blood donation camp, camp organized at Mansa Devi Complex

शिविर ; रक्तदान शिविर में 55 ने किया रक्तदान, मनसा देवी कांप्लेक्स में आयोजित किया गया शिविर

Mon, 09 Aug 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Camp ; 55 donated blood in blood donation camp, camp organized at Mansa Devi Complex
पंचकूला। परमहंस दयाल सत्संग सभा द्वारा रविवार को पंचकूला के मनसा देवी कांप्लेक्स स्थित सेक्टर-5 के हैप्पी फैमिली अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर भारत विकास परिषद मनीमाजरा के सहयोग से लगाया गया। इस मौके पर पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कैंप का शुभारंभ किया। इस कैंप में 55 लोगों ने रक्तदान किया। परमहंस दयाल सत्संग सभा की तरफ से प्रधान सुभाष बत्रा, महासचिव बृजेश वर्मा, फाइनेंस सेक्रेटरी गुर प्रसाद धीमान समेत संरक्षण कैलाश सरदाना, महिला प्रधान कांता महाजन, भारत विकास परिषद की तरफ से रविंद्र जैन महावीर इंटरनेशनल चेयरमैन, ऊषा जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभा के प्रधान सुभाष बत्रा ने बताया कि यह कैंप स्वामी अद्वैतानंद और स्वामी गुरु शरणानंद के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह 12वां कैंप है, जो सभा द्वारा आयोजित किया गया है। इस कैंप में कुल 55 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. पिंकेश वर्मा ने 89, ऋषि बत्रा ने 18वीं, प्रेम ग्रोवर ने 34वीं, बृजेश वर्मा ने 12वीं और रोहित सैनी ने 10वीं बार रक्तदान किया। मुख्य अतिथि कुलभूषण गोयल सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए सभा की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed