फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camp: 430 people got vaccinated in vaccination camp, vaccination camp was launched in Pooja Palace, former MLA inaugurated the camp

कैंप : टीकाकरण शिविर में 430 लोगों ने लगवाया टीका, पूजा पैलेस में वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया गया, पूर्व विधायक ने किया कैंप का शुभारंभ

Tue, 14 Sep 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Camp: 430 people got vaccinated in vaccination camp, vaccination camp was launched in Pooja Palace, former MLA inaugurated the camp
पिंजौर। पूजा पैलेस में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में सोमवार को 430 लोगों को टीका लगाया गया। पीएचसी पिंजौर के डॉक्टरों की टीम ने बिटना रोड पर स्थित वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लांबा सहित भाजपा कार्यकर्ता के सहयोग से किया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद कृष्ण लांबा के साथ जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल रामपाल सोढ़ी, मंडल अध्यक्ष नारात राम, महामंत्री हरीश मोंगा ने व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन

कृष्ण लांबा ने बताया की सेवा ही संगठन की मूल धारणा के तहत समाज के प्रति जो भी सेवा हो सके उसमें वह खुद अपने एवं भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से सदैव तत्परता के साथ कार्य करते हैं। डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करके कोरोना से सुरक्षित किया जा सके इसी को लेकर पूजा पैलेस में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 10 ऐसे लोगों का भी टीकाकरण किया गया जिनके पास कोई आईडी प्रूफ नहीं था।
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से या जहां भी लोगों की सुविधा का समुचित प्रबंध हो वहां ऐसे टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आत्म प्रकाश आर्य, विनोद, करण जोशी, कुणाल वर्मा, शिवा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिता सरकार, मंडल उपाध्यक्ष पम्मी कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed