फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Business conference... Traders and entrepreneurs were sworn in to adopt Swadeshi

Panchkula News: व्यापारी सम्मेलन... व्यापारियों और उद्यमियों को स्वदेशी अपनाने की दिलाई शपथ

Tue, 16 Sep 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Business conference... Traders and entrepreneurs were sworn in to adopt Swadeshi
पंचकूला। सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में सोमवार को व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। वोकल फॉर लोक’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में चंडीगढ़ और पंचकूला सहित हरियाणा प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसमें व्यापारियों और उद्यमियों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में स्थानीय उद्योगों और उत्पादों को बढ़ावा देना न केवल आर्थिक मजबूती का आधार बनेगा, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को भी मजबूत करेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार व्यापारियों और उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से जीएमटी सुधारों पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि यह बदलाव व्यापारिक प्रणाली को और सरल और पारदर्शी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नए सुधार छोटे और मझोले व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे और टैक्स व्यवस्था को और सुगम बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल, राष्ट्रीय व्यावसायिक कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य एवं मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बनारसीदास गुप्ता, स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान के उत्तर क्षेत्र समन्वयक राजेश गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और भाजपा नेता बंटो कटारिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की और व्यापारियों को संगठित होकर इस दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का संचालन और संयोजन सुरेश गर्ग, हुकम चंद गोयल, तेजिंदर गुप्ता (टोनी), अनिल थापर ने किया। इस अवसर पर सत्यनारायण गुप्ता, मुकेश बंसल, सज्जन जिंदल, विनोद अग्रवाल, सुरिंदर सिंगला, एडवोकेट राजन गर्ग, विपिन अग्रवाल, जगदीश गोयल, अशोक गुप्ता और रुबी बंसल सहित अनेक समाजसेवियों और व्यापारिक नेताओं ने किया। सम्मेलन में पंचकूला जिले के सैकड़ों व्यापारियों, उद्यमियों और गण्यमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed