फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Buses will run on Panchkula's rural routes from the new year, after the bus service was closed for three months.

Panchkula News: -नए साल से पंचकूला के ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी बस, तीन महीने से बंद थी बस सेवा

Mon, 29 Dec 2025 10:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Buses will run on Panchkula's rural routes from the new year, after the bus service was closed for three months.
पंचकूला। पंचकूला बस स्टैंड से बेहड़, कोट, ढबकौरी, बुंगा और ब्लौटी सहित कई ग्रामीण रूटों पर नए साल से हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू होने जा रही है। लंबे समय से इन रूटों पर बसें बंद होने के कारण छात्रों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब तीन महीने पहले छात्रों ने परिवहन विभाग को ज्ञापन सौंपकर बस सेवा बहाल करने की मांग की थी। हरियाणा रोडवेज ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नए साल से बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था, जिसे अब लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

नए साल से बस सेवा शुरू होने पर छात्रों, महिलाओं और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि इससे न केवल शिक्षा में सुविधा मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की आवागमन व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने बस सुविधा शुरू करने को लेकर मांग पत्र दिया था। बच्चों की समस्या को देखते हुए अब इस रूट पर नए साल से बस सुविधा शुरू करवा दी जाएगी। -सुखदेव सिंह,जीएम पंचकूला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed