फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Buses have to be stopped back and forth, making it difficult for passengers to board and disembark.

Panchkula News: बसों को आगे-पीछे रोकना पड़ता है, यात्रियों को चढ़ने-उतरने में दिक्कत

Fri, 13 Feb 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Buses have to be stopped back and forth, making it difficult for passengers to board and disembark.
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव बिल्ला बस स्टॉप पर अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। बस स्टॉप के आसपास निजी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टॉप पर खड़े वाहनों के कारण रोडवेज और निजी बसों के चालक निर्धारित स्थान पर बस नहीं रोक पाते।
ऐसे में बसों को आगे-पीछे रोकना पड़ता है, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती है।
यात्रियों ने बताया कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार परिजनों के साथ सड़क के बीचों-बीच बस तक पहुंचना जोखिम भरा साबित होता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर बस स्टॉप पर खड़े रहने वाले वाहनों के कारण यातायात भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टॉप क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े वाहनों को तुरंत हटाया जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यात्रियों ने बस स्टॉप पर संकेतक लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed