फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus stand's LED screen displaying incorrect timetable; passengers inconvenienced.

Panchkula News: बस स्टैंड की एलईडी स्क्रीन दे रही गलत समय सारणी, यात्री परेशान

Thu, 13 Aug 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bus stand's LED screen displaying incorrect timetable; passengers inconvenienced.
काफी दिनों से खराब स्क्रीन पर दिख रहा पुराना समय, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री
विज्ञापन

सोमबीर, रामरतन, शिवकुमार, नवेदिता, अरूण, मुलखराज, देवीदयाल, सुनंदा और बबीता ने जल्द सुधार की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई एलईडी स्क्रीन इन दिनों परेशानी का कारण बनी हुई है। स्क्रीन पर बसों के आगमन और प्रस्थान की सही समय सारणी प्रदर्शित नहीं हो रही, जिससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। काफी दिनों से तकनीकी खराबी के कारण स्क्रीन पर पुराना या गलत समय दिखाई दे रहा है और यात्रियों को बसों के लिए अनावश्यक इंतजार करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न रूटों पर यात्रा के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सही जानकारी न मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमबीर, रामरतन, शिवकुमार, नवेदिता, अरूण, मुलखराज, देवीदयाल, सुनंदा और बबीता सहित यात्रियों ने बताया कि कई बार स्क्रीन पर दर्शाए गए समय के अनुसार बस का इंतजार करने पर भी बस नहीं आती। बाद में पता चलता है कि स्क्रीन पर गलत जानकारी प्रदर्शित हो रही थी। यात्रियों ने विभाग से एलईडी स्क्रीन जल्द ठीक कर सही समय सारणी अपडेट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed