फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus services remain suspended in Panchkula due to VVIP movement

Panchkula News: वीवीआईपी मूवमेंट ने रोकी रफ्तार, पंचकूला में बस सेवाएं रहीं ठप

Thu, 25 Dec 2025 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bus services remain suspended in Panchkula due to VVIP movement
गृहमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध, बस स्टैंड पर वाहनों की एंट्री बंद, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गृहमंत्री अमित शाह के पंचकूला दौरे के दाैरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। इस दाैरान यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा कारणों से पंचकूला में बस स्टैंड की ओर से जाने वाली सभी सड़कों पर नाके लगाए हुए थे और वाहनों की एंट्री पुलिस ने पूरी तरह बंद कर दी थी। इस कारण बस स्टैंड जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हुई और पैदल भटकते रहे।

कई लोगों ने बताया कि उन्हें हाउसिंग बोर्ड, रेलवे स्टेशन, माजरी चौक से पैदल चलकर बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ा। बस स्टैंड पर भी बसें नहीं मिलीं। पंचकूला रोडवेज की लोकल 90 नंबर की करीब पांच बसें पूरी तरह बंद थीं। इस कारण लोकल बस सेवा भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


पंचकूला से रेलवे स्टेशन के लिए कोई बस उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा कालका, पिंजौर, रामगढ़ और अन्य लोकल रूट की बसों का संचालन भी ठप रहा। रोजमर्रा सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 बसें वीवीआईपी ड्यूटी पर लगाईं
वीवीआईपी ड्यूटी में हरियाणा रोडवेज की करीब 18 बसें लगने के कारण अन्य रूटों पर बसों की भारी कमी रही। कई बस स्टॉप पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं लेकिन बसें समय पर नहीं पहुंचीं। बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दाैरान यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली।


लंबी दूरी की साहा केसरी बस सेवा पूरी तरह बंद रही। इस कारण अमृतसर, लुधियाना सहित अन्य शहरों के यात्रियों को भी झटका लगा। रीना देवी, मोहित कुमार, रत्नेश और अमृता सहित कई यात्रियों ने बताया कि वे सुबह से बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे थे लेकिन घंटों बाद भी बस नहीं मिली। मजबूरी में कुछ यात्रियों ने ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लिया। कुछ को पैदल ही चंडीगढ़ की ओर जाना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है लेकिन इसके नाम पर आम लोगों की सुविधाओं को परेशान करना ठीक नहीं है। बिना किसी पूर्व सूचना के बस सेवाएं बंद किए जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed