फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus service restored for Hansi, Sirsa, second bus started for Rohtak

हांसी, सिरसा के लिए बस सेवा बहाल, रोहतक के लिए दूसरी बस शुरू

Sun, 29 May 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bus service restored for Hansi, Sirsa, second bus started for Rohtak
पंचकूला। रोडवेज की बसों में हांसी, सिरसा और रोहतक के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। इसके लिए अब उन्हें बस बदलने की जरूरत नहीं है। यहां से सीधी अपने गंतव्य तक बस मिलेगी। हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो ने हांसी और सिरसा की बसों को फिर से बहाल कर दिया है, वहीं रोहतक की भी एक और बस शुरू की है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों को जोड़ने के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। लगभग 20 दिन पहले डिपो ने हांसी और सिरसा जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया था। इसके पीछे अधिकारियों ने यात्रियों की कम संख्या को कारण बताया था। मगर यात्रियों की मांग को देखते हुए डिपो से इन रूटों पर बस सेवा फिर से बहाल कर दी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से मिलेगी हांसी और सिरसा के लिए बस
हांसी और सिरसा जाने वाले यात्रियों को पंचकूला डिपो की बस चंडीगढ़ सेक्टर-17 बस स्टैंड से मिलेगी। सिरसा के लिए सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर और हांसी के लिए 10 बजकर 50 मिनट पर बस रवाना होगी। सिरसा वाली बस अगले दिन सुबह 9 बजे और हांसी वाली बस अगले दिन सुबह 11 बजे वहां से रवाना होंगी। हांसी से चंडीगढ़ जाने वाली बस सवा 12 बजे जींद बस स्टैंड पर पहुंचेगी और साढ़े 12 बजे वहां से रवाना होगी। रोहतक के लिए पंचकूला डिपो से रोडवेज बस दिन में 12:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्हीं कारणों से ये बस बंद की गई थी। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए इन रूटों पर फिर से बस सेवा बहाल कर दी गई है। हमारा प्रयास है कि रोडवेज में सफर के दौरान लोगों का अनुभव अच्छा रहे।
- रविंद्र पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed