फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus service not available at evening

बस यात्रियों को शाम को नहीं मिलती बस सर्विस

Sun, 14 Jul 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bus service not available at evening
पंचकूला। शहर के बस स्टैंड से यात्रियों को बस सुविधा समय पर नहीं मिलती है। इस कारण यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोकल व बाहरी जिलों में जाने वाले यात्रियों को एक घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। चंडीगढ़, जीरकपुर, रायपुररानी, अंबाला सहित सभी रूटों पर लोगों को बस नहीं मिलती है। बस स्टैंड पर आने वाले स्टूडेंट्स और लोगों को सुबह, शाम के समय रोजाना दिक्कत होती है। शनिवार को बारिश के बाद बस स्टैंड पर पानी भर गया। यहां पर कुत्तों का आतंक भी बना हुआ है। इस कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-5 बस स्टैंड से निर्धारित समय पर यात्रियों को बस नहीं मिलती है। बस स्टैंड से शाम को पांच बजे के बाद अंबाला के लिए बस नहीं मिलती है। इसके अलावा चंडीगढ़, जीरकपुर, रायपुररानी, पिंजौर, रामगढ़ से आने वाले लोगों केे इंतजार करना पड़ता है। वहीं चंडीगढ़ के लिए जाने वाली बस की फ्रीक्वेंसी 20 मिनट की है। इसके बाद भी बस एक घंटे देरी से मिल रही है। शहर के बस स्टैंड से लोकल रूट पर 30 और लांग रूट पर करीब 70 बसों का संचालन होता है। वहीं नई बस नहीं आने के कारण यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

यह कहना है शहर के यात्रियों को
चंडीगढ़ के लिए एक घंटे में मिल रही बस
मेरा रोजाना चंडीगढ़ सेक्टर -45 से पंचकूला सेक्टर-5 आना जाना है। बस पकड़ने के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। अभी तक बस स्टैंड की ओर से कोई बस नहीं बढ़ाई गई है। इस कारण परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रियाज अहमद, यात्री, बस स्टैंड, सेक्टर-5
अंबाला के लिए बस नहीं मिलती
रोजाना शाम को छह बजे तक अंबाला के लिए बस नहीं मिलती है। बस पकड़ने के लिए पहले जीरकपुर जाना पड़ता है। इसकेे बाद बस मिलती है। इससे घर पहुंचने में अधिक समय लग जाता है। इस कारण यात्रियों को दिक्कत होती है।
- सुखविंदर, यात्री, बस स्टैंड, सेक्टर-5
कालका जाने के लिए समय पर बस नहीं
कालका जाने के लिए समय पर बस नहीं मिलती है। बस का कभी-कभी दो घंटे का इंतजार करना पड़ता है। बसों का संचालन रोडवेज की ओर से कम किया जा रहा है। इस कारण बसें समय पर नहीं मिलती हैं।
- बीनू चौधरी, यात्री, बस स्टैंड, सेक्टर-5
रायपुररानी रूट पर सुबह होती है भीड़
सेक्टर-5 बस स्टैंड से रायपुररानी जाने के लिए बस में भीड़ अधिक होती है। बसों की फ्रीक्वेंसी 20 मिनट की है। लेकिन इस रूट पर बसों का 45 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। बसों का संचालन कम होने के कारण लोगों को समय पर बसें नहीं मिलती है।

- वीरभान, यात्री, बस स्टैंड, सेक्टर-5
बस स्टैंड की सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही जो खामियां है उसे ठीक कराई जाएगी। सभी रूटों पर बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा जिससे कि यात्रियों को परेशानी न हो।
- भंवरजीत सिंह, जीएम, बस स्टैंड, सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed