{"_id":"66ee1eb67c1cd9633c0a7f9b","slug":"bullets-were-fired-in-broad-daylight-8-km-away-from-the-public-meeting-of-the-caretaker-cm-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-115704-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कार्यवाहक सीएम की जनसभा से आठ किमी दूर दिनदहाड़े चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कार्यवाहक सीएम की जनसभा से आठ किमी दूर दिनदहाड़े चलीं गोलियां
विज्ञापन
उसका लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध बताया जा रहा, जिस कार पर गोलियां चलाई उसमें पांच लोग थे सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर गोली चलाने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रायपुररानी के गांव भरौली में जहां दिनदहाड़े कार पर गोलियां चलाई गईं, वहां से आठ किलोमीटर दूर कार्यवाहक सीएम की जनसभा भी चल रही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद हथियार लेकर अपराधी खुलेआम कैसे घूम रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जिले में चुनाव को लेकर नौ जगह नाके लगाए गए हैं। संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है। 12 स्टेटिक सर्विलेंस टीमें भी अलर्ट हैं। शहर के हर बॉर्डर नाके पर बॉडी कैमरों के साथ टीम को तैनात किया गया है। इसके बाद भी आरोपी वादात को अंजाम देकर फरार कैसे हो गए। दूसरी तरफ वारदात में घायल गोल्डी पर भी 29 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में हत्या की कोशिश, माइनिंग और आर्म्स एक्ट के तहत 29 मामले दर्ज हैं। उसका लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध बताया जा रहा है। उसे मोहाली पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार गोल्डी के खिलाफ अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, लालडू, मोहाली और अन्य जगहों पर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गोल्डी पर हुए हमले में कुछ लोगो को राउंड अप किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि पुरानी रंजिश के चलते हमला तो नहीं किया गया है।
जांच करने पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम
शाम करीब पांच बजे सीन ऑफ क्राइम की टीम गांव भरौली पहुंची और घटनास्थल की जांच की। मौके से सैंपल भी लिए। क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकी आरोपियों को गिरफ्तार कर सकें। गोल्डी कार में चार अन्य लोगाें के साथ सवार था। दिनेश कुमार कुमार गाड़ी चला रहा था। गोल्डी आगे, कुलिस शर्मा, मोहन शर्मा और नितिन शर्मा पीछे बैठे थे। हमले के दौरान पीछे बैठे तीनों युवकों ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई। दिनेश कुमार ने भी नीचे झुककर हाथ ऊपर कर दिए। इस कारण उसकी अंगुली पर गोली लगी। तीनों बदमाश स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए थे।
22 मई 2023 को किया था गिरफ्तार
22 मई 2023 को मोहाली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से छह पिस्तौल और 26 कारतूस बरामद किए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायपुररानी निवासी गोल्डी, डेराबस्सी निवासी महफूज उर्फ विशाल खान, डेराबस्सी निवासी मंजीत सिंह उर्फ गुरी और अंकित पंचकूला निवासी के रूप में हुई थी।