फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bullets fired on Congress candidate's convoy, two injured

Panchkula News: कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर चलाई गोलियां, दो घायल

Sat, 21 Sep 2024 06:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired on Congress candidate's convoy, two injured
डीसीपी ने मौके का मुआयना कर जांच के लिए एसआईटी गठित की, घायल पर दर्ज हैं 29 केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला/रायपुररानी। कालका हलके से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले में शामिल एक कार पर शुक्रवार को गांव भरौली में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में कार में बैठे एक युवक के बाजू को छुकर निकली गोली सीने में लगी है। दूसरी गोली साथ बैठे युवक के हाथ को छुकर निकल गई। गोली चलने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। घायल की गंभीर हालत देखकर उसको पीजीआई रेफर कर दिया गया। डीसीपी ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लेकर जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। गंभीर रूप से घायल की पहचान गांव खेड़ी रायपुररानी निवासी गोल्डी के रूप में हुई है। गोल्डी पर 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार में बैठे दूसरे युवक की पहचान दिनेश कुमार रायपुररानी के रूप में हुई है। वह कार चला रहा था। कार में पांच लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी मुरादनगर से गांव भरौली में चुनावी जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। उनके काफिले में करीब 60 वाहन शामिल थे। गोल्डी चार अन्य साथियों के साथ एक कार में काफिले के बीच में चल रहा था। कार में बैठे गोल्डी के एक साथी ने मुरादनगर के पास कार का सनरूफ खुलवाकर काफिले की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस दौरान उनकी कार सबसे पीछे चलने लगी। जैसे ही काफिला गांव भरौली पहुंचा तभी बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए और उन्होंने कार पर फायर करने शुरू कर दिए। बाइक सवार शूटरों ने तीन गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली गोल्डी और दूसरी उसके साथी को लगी। बदमाश यहीं नहीं रुके। उन्होंने तीसरी गोली चलाई जो कार के दरवाजे के पास जाकर लगी। इस दौरान सभी लोग घबराकर कार में नीचे की तरफ छिप गए जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने अपने चेहरे नहीं ढके थे। कार चला रहे दिनेश कुमार ने घायल गोल्डी को उपचार के लिए रायपुररानी अस्पताल पहुंचाया। हमले की सूचना मिलते ही रायपुररानी पुलिस, क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें, डायल 112 मौके पर पहुंची। प्रदीप चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद गोल्डी को उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तीन आरोपियों ने गोल्डी पर तीन फायर कर मौके से फरार हो गए। प्रदीप चौधरी का काफिला निकल चुका था। गोल्डी अपने साथियों के पीछे खाने-पीने के लिए रुका था। उसी समय हमला किया गया है। ये लोग काफिले का हिस्सा नहीं थे। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएग। - हिमाद्रि कौशिक, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय चुनाव का समय है। कोई चुनाव में हमारे समर्थन में आ रहा है, तो उसे मैं कैसे मना कर सकता हूं। मैं एक नेता हूं। मेरा काम है, सभी को साथ लेकर चलना, लेकिन यहां सीएम का कार्यक्रम था। चारों तरफ पुलिस तैनात है। उसके बाद भी एक बाइक पर तीन लोग सरेआम आते हैं और हमारे काफिले पर फायरिंग कर फरार हो जाते हैं। इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है। -प्रदीप चौधरी, प्रत्याशी, कालका विधान सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed