फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bullets fired at the blockade to stop illegal mining, mining department team narrowly escaped

Panchkula News: अवैध खनन रोकने के नाके पर चलाई गोली, बाल-बाल बची खनन विभाग की टीम

Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired at the blockade to stop illegal mining, mining department team narrowly escaped
रायपुररानी में देर रात लगाए गए इसी नाके पर खनन माफिया ने वारदात की। संवाद
मंगलवार अलसुबह खनन माफिया ने टीम के तीनों सदस्यों पिस्टल के बल पर जमकर पीटा, मोबाइल फोन भी छीने
विज्ञापन

चार के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। अवैध खनन रोकने के लिए लगाए नाके पर माइनिंग विभाग की टीम पर मंगलवार को अलसुबह खनन माफिया के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। माफिया ने पहले गोली चलाई फिर फोन छीनकर टीम के सदस्यों को जमकर पीटा। इसमें एक सदस्य को गंभीर चोटें आई हैं। यह हमला उस समय हुआ जब विभाग की टीम थाना रायपुररानी क्षेत्र के क्रशर जोन में रात्रि ड्यूटी पर तैनात थी। इस घटना ने अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले में राजीव, हैप्पी, टुंडा और अंकित राणा नाम के चार युवकों के खिलाफ सात विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का केस भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार एसपीओ हरविंद्र सिंह माइनिंग विभाग पंचकूला में करीब 45 दिन से कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 19 मई को रात 10 बजे से लेकर 20 मई की सुबह 6 बजे तक वह और उनके साथी होमगार्ड प्रदीप कुमार, प्रवीन यादव सेल टैक्स ऑफिसर के साथ अवैध खनन रोकने वाले नाके पर तैनात थे। क्रशर जोन रायपुररानी में सभी अवैध खनन करके निकलने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। रातभर कोई गाड़ी नहीं आई।हरविंद्र सिंह के अनुसार मंगलवार को अलसुबह करीब 3 से 3:30 बजे के बीच करीब 6-7 युवक पैदल नाके की ओर आए। उनमें से एक युवक ने पिस्टल से उनकी तरफ फायर किया, जिससे टीम के सदस्य नीचे झुककर बाल-बाल बचे। इसके बाद इन युवकों ने सभी को पकड़ लिया और उनके मोबाइल छीन लिए। उन्होंने एसपीओ हरविंद्र सिंह, होमगार्ड प्रदीप और प्रवीन यादव को पिस्टल के बल पर जमकर पीटा। प्रवीन यादव को पास के जंगल की तरफ खींचकर ले गए और गंभीर रूप से घायल कर दिया। जांच अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पूरी रात खनन की गाड़ी निकालने के इंतजार में थे। जब नाका नहीं हटा तो उन्होंने टीम पर हमला कर दिया। इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपियों में एक का हाथ नहीं था

दर्ज एफआईआर में बताया है कि आरोपियों में एक का हाथ नहीं था। तीन युवकों ने चेहरे को ढका हुआ था। हमलावरों ने धमकी दी कि यदि इस घटना की किसी को जानकारी दी गई तो जान से मार देंगे। धमकी देने के बाद वे अंधेरे में खड़ी दो गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। अंधेरे में गाड़ियों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीन यादव की हालत गंभीर

घटना के बाद एसपीओ हरविंद्र और होमगार्ड प्रदीप ने किसी तरह प्रवीन यादव को संभाला, जिनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हरविंद्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और अपना बयान दर्ज करवाया। मंगलवार सुबह करीब 3 बजे माइनिंग विभाग के कर्मियों पर गोली चलाने व मारपीट, लूटपाट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कोट
आरोपियों को पकड़ने के लिए रात से ही सीआईए व रायपुररानी पुलिस की टीमें लगी हैं। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

- सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed