{"_id":"69e68e5b6fbfd15eab002c8a","slug":"bulldozers-roll-over-illegal-colonies-plot-demarcations-and-road-networks-demolished-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-135518-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, प्लॉट निशानदेही व सड़क नेटवर्क ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, प्लॉट निशानदेही व सड़क नेटवर्क ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला व बतौड़ में नगर योजनाकार विभाग की कार्रवाई, बिना अनुमति निर्माण पर सख्ती की चेतावनी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरवाला। जिला नगर योजनाकार विभाग पंचकूला की डीटीपी बबीता गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने अर्बन एरिया में कार्रवाई करते हुए बरवाला और बतौड़ में अवैध कॉलोनियों पर तोड़फोड़ की। इस दौरान प्लॉटों की निशानदेही और सड़क नेटवर्क को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया।
यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहनलाल (एचडीओ, उद्यान विभाग पंचकूला), डीपी राठी (सहायक नगर योजनाकार अधिकारी) और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी निर्माण या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर एवं ग्राम योजना विभाग हरियाणा से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति निर्माण या कॉलोनी विकसित करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि विभाग से एलसीयू लाइसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण कार्य या अनधिकृत कॉलोनी विकसित न करें।