फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bulldozers again used to clear 18 acres of land in Kharak Mangoli... 70 illegal houses demolished

Panchkula News: खड़क मंगोली में 18 एकड़ जमीन खाली कराने के लिए फिर चला बुलडोजर... 70 अवैध मकान ढहाए

Wed, 05 Nov 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers again used to clear 18 acres of land in Kharak Mangoli... 70 illegal houses demolished
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने खड़क मंगोली में 18 एकड़ जमीन खाली कराने के लिए मंगलवार को एक बार फिर कार्रवाई की। एचएसवीपी के 45 अधिकारी और पुलिस बल के दौ सौ पुलिस जवानों की मौजदूगी में एचएसवीपी ने 70 अवैध मकान तोड़ दिए और गोशाला की जमीन से अवैध कब्जे को भी हटा दिया। अतिक्रमण हटाने की ड्राइव सुबह नौ बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान छह जेसीबी मशीन सहित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। अवैध अतिक्रमण टूटने केे बाद लोगों में रोष दिखा।
विज्ञापन



पंचकूला जिले को स्लम फ्री करने के लिए खड़क मंगोली में 18 एकड़ जमीन में पुनर्वास के तहत घर बनाने का काम प्रशासन को शुरू करना है। इस प्रोजेक्ट के लिए खड़क मंगोली में एचएसवीपी की जमीन चिन्हित की गई है। इस जमीन में पहले से अवैध अतिक्रमण है। छह जेसीबी से अवैध बने पक्के मकान गिराए गए। घर गिराने के दौरान लोग रो पड़े। इस दौरान लोगों ने विरोध जताया तो पुलिस ने उन्हें समझाकर बाहर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन




18 एकड़ जमीन में पुनर्वास के लिए होगा काम



18 एकड़ जमीन में इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी और गांधी कॉलोनी के अवैध कब्जाधारियों को यहां फ्लैट दिए जाएंगे। इस पर टाउन एंड कंट्री विभाग सर्वे कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेशनल हाईवे पीआर-7 के तहत एलिवेटेड फ्लाईओवर भी इसी जमीन से होकर गुजरेगा। इस कारण जमीन को खाली कराया गया है।



बॉक्स --



बिना नोटिस दिए घर तोड़ दिया



मैंने खड़क मंगोली में घर बनाया था। बीस साल से मेरा परिवार रह रहा था। बिना कोई नोटिस यह कार्रवाई एचएसवीपी की ओर से की गई है।



- कबीर, निवासी खड़क मंगोली



घर गिरने के बाद रहने की जगह नहीं बची



मेरेे पास रहने की जगह नहीं बची है। घर गिरने के बाद मुझे बहुत परेशानी हुई है। सरकार हमें घर देने पर निर्णय नहीं ले पाई है। इस कारण मेरे परिवार को परेशानी उठानी पड़ रही है। -शालू निवासी खड़क मंगोली




कोट --



एचएसवीपी की ओर से खड़क मंगोली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। इस दौरान 70 झुग्गी तोड़ी गई है। पुलिस की ओर से बेहतरीन सहयोग मिला है। यहां पर जमीन का अतिक्रमण जल्द पूरी तरह से हटाया जाएगा। -मानव मलिक, ईओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed