फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bulldozer campaign will be intensified to end drug menace in Punjab: Bhagwant Mann

Panchkula News: पंजाब में नशे के खात्मे के लिए बुलडोजर अभियान होगा तेज-भगवंत मान

Sun, 25 May 2025 09:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer campaign will be intensified to end drug menace in Punjab: Bhagwant Mann
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशा तस्करों की संपत्तियों को नष्ट करने के लिए बुलडोजर अभियान को और तेज किया जाएगा। जिससे राज्य से नशे का पूरा सफाया किया जा सके। इसके साथ भगवंत मान ने लोगों से नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में शामिल होने और इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। वह रविवार को पटियाला के नाभा में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित समारोह के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे और भ्रष्टाचार के खतरे के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है। यह अभियान लोगों के सक्रिय सहयोग से सफल हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि नशे की आपूर्ति लाइन काट दी गई है। इस घिनौने कारोबार में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही राज्य की विपक्षी ताकतें समाज में फूट डालने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन वे इन मंसूबों में सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर कोई भी बीज उग सकता है, लेकिन यहां नफरत का बीज किसी कीमत पर अंकुरित नहीं होगा। सीएम ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगंबरों की पवित्र धरती है, जिन्होंने हमें आपसी प्यार और सहनशीलता का रास्ता दिखाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शनिवार को नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री के समक्ष पानी, यमुना सतलुज लिंक (वाईएसएल), भाखड़ा ब्यास प्रबंधकीय बोर्ड (बीबीएमबी) की अतिरिक्त लागत, चंडीगढ़ और अन्य मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया है। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ पंजाबियों के हितों के रक्षक होने के नाते यह उनका नैतिक कर्तव्य है और वे हमेशा ऐसा करते रहेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों ने नशा बेचने वालों को संरक्षण दिया। भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि अब गांववासी नशा मुक्त हो रहे हैं। राज्य में चलाया जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत हर गांव को लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों ने पीढ़ियों को बर्बाद किया है, उन्हें उनके पापों की सजा मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि नशे के कारोबार को संरक्षण देने वाले इन नेताओं को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। इस काम के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। रंगला पंजाब जल्द हकीकत बनेगा। उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरेगा और लोगों को इसका भरपूर लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed