{"_id":"68618fbb3c6c78e4a308c1f5","slug":"building-is-ready-panchkula-will-soon-get-a-second-fire-brigade-station-panchkula-news-c-16-1-pkl1017-749484-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिल्डिंग तैयार... पंचकूला को जल्द मिलेगा दूसरा फायर ब्रिगेड स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिल्डिंग तैयार... पंचकूला को जल्द मिलेगा दूसरा फायर ब्रिगेड स्टेशन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के लोगों को अक्तूबर तक अपना दूसरा फायर ब्रिगेड स्टेशन मिल जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने एमडीसी के सेक्टर-5बी में फायर ब्रिगेड स्टेशन की बिल्डिंग तैयार कर दी है। करीब 4.72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार फायर स्टेशन की बेसमेंट सहित तीन मंजिल बिल्डिंग तैयार की गई हैं। अभी पंचकूला में एक ही फायर ब्रिगेड स्टेशन सेक्टर-5 में बना है। इसी पर पूरे पंचकूला का लोड है। एमडीसी एरिया में करीब 39 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां बसी हुई हैं। लेकिन यहां किसी भी सेक्टर के अंदर कोई फायर ब्रिगेड स्टेशन नहीं है। इसके चालू हो जाने से सेक्टर के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
बिल्डिंग में होंगी यह सुविधाएं
एमडीसी सेक्टर-5बी में बनाई गई इस बिल्डिंग की बेसमेंट में गैरेज बनेगा, ग्राउंड फ्लोर पर स्टेशन ऑफिस रूम और वर्कशॉप की सुविधा मिलेगी। वहीं, पहली मंजिल पर टू बीएचके स्टोर के साथ, तीन डोर मैट्री, सेकेंड फ्लोर पर टू बीएचके और दो सेट के साथ तैयार किया जा रहा है।
इन सेक्टरों में है फायर स्टेशन की जमीन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने नक्शों में एमडीसी और इंडस्ट्रियल एरिया के पास सेक्टर-19 में फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए जगह तय की थी। सेक्टर-19 में आज भी इसके लिए जगह रिजर्व पड़ी हुई है। यह जगह रेलवे फाटक के नजदीक है। वहीं, एमडीसी में डॉल्फिन चौक के नजदीक फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए जगह तय है। यहां फायर स्टेशन बनाने के लिए एक एकड़ एरिया तय है।
विज्ञापन
यहां भी है फायर स्टेशन का इंतजार
हरियाणा के तकरीबन हर शहर में इंडस्ट्रियल एरिया के लिए अलग फायर स्टेशन हैं। फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र फायर ब्रिगेड स्टेशन बने हैं। चंडीगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में भी फायर स्टेशन बना है, लेकिन पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में कोई फायर स्टेशन नहीं है। इंडस्ट्रियल एरिया में ऑयल, केमिकल का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। इससे यहां आग लगने के मामले ज्यादा होते हैं। पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने पर सेक्टर-5 के ही फायर ब्रिगेड स्टेशन से ही आग बुझाने के लिए गाड़ियां मंगवानी पड़ती हैं जो कि इंडस्ट्रियल एरिया से पांच से सात किलोमीटर दूर है।
कोट
एमडीसी के सेक्टर-5बी में फायर ब्रिगेड स्टेशन की बिल्डिंग तैयार हो गई है। अभी इसका काम अंतिम चरण में चल रहा है, इसके बाद यह बिल्डिंग अक्तूबर तक तैयार कर दी जाएगी। -एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला