फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Budget of Rs 255.59 crore passed with uproar, garbage collection charge waived

Panchkula News: हंगामे के साथ 255.59 करोड़ का बजट पास, गारबेज कलेक्शन चार्ज माफ

Fri, 01 Mar 2024 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 255.59 crore passed with uproar, garbage collection charge waived
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम में कई मुद्दों पर जमकर हंगामा होने के बाद वीरवार को वर्ष 2024-25 के लिए लाभ के साथ 255.59 करोड़ का बजट पास कर दिया गया। बजट में विभिन्न स्रोतों से 255.59 करोड़ रुपये आय दिखाई गई है, जबकि वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न मदों पर 251.35 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान हैं। बजट में सर्वाधिक आय स्टांप ड्यूटी से 40 करोड़ दिखाया गया है जबकि विकास कार्यों पर 129 करोड़ 77 लाख रुपये सबसे ज्यादा खर्च दिखाया गया है।
इस बार नगर निगम को 4.24 करोड़ लाभ की उम्मीद है। नगर निगम का यह अब बजट अब तक का सर्वाधिक आय और व्यय का बजट है। बैठक के दौरान नगर निगम ने वर्ष 2023-24 का गारबेज कलेक्शन चार्ज माफ करने की भी घोषणा की। नगर निगम पंचकूला की बैठक में गार्बेज कलेक्शन चार्ज को लेकर वार्ड नंबर-14 के पार्षद सुशील गर्ग, उषा रानी सहित कुछ पार्षदों ने रोष जताया, तो भाजपा के पार्षदों की मांग पर इसको माफ कर दिया गया। बैठक में कहा गया कि पंचकूला शहरी क्षेत्र से डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन चार्ज को साल 2023-24 के लिए माफ कर दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता महापौर कुलभूषण गोयल ने किया जबकि बजट सीनियर अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नगर निगम की बैठक में तय हुआ कि सफाई मित्रों को दो साल की वर्दी के पैसे दिए जाएंगे। उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप का प्रावधान भी रखा गया है, ताकि बच्चे शिक्षा ले सकें। बजट की बैठक में कई प्रस्ताव रखे गए, उनको एक मत से पारित कर दिया गया। बजट सत्र में भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी और निर्दलीय पार्षद और निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। मेयर ने कहा कि कार्यकाल के पहले साल में 40 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर लगाए थे और अब 129 करोड़ रुपये विकास कार्यों में लगेंगे। शहर की पार्कों में सफाई और अन्य कामों को लेकर भी बजट में करोड़ों रुपये है। नगर निगम की इनकम को लेकर मोबाइल लाइन और मोबाइल टाॅवर पर चर्चा की गई। रिकवरी कम होने पर फैसला लिया गया कि रिकवरी बढ़ाई जाएगी और करीब एक हफ्ते के अंदर मोबाइल टावर और मोबाइल लाइन वालों को लेकर नोटिस भी जारी किए जाएंगे, ताकि रिकवरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मदों से होगी आय
स्टांप ड्यूटी 40 करोड़
प्रॉपर्टी टैक्स 28 करोड़
टावर और मोबाइल लाइंस से 30 करोड़
एचएसवीपी से मिलने वाले शेयर से 25 करोड़ रुपये
एफडीआर से 11.50 करोड़ रुपये की आय
विज्ञापनों से 10 करोड़ रुपये
- जमीन बेचने की एवज में 10 करोड़ रुपये
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी 8.50 करोड़
- खनन से 5 करोड़ रुपये
- डेवलपमेंट चार्ज से 2 करोड़ रुपये
- लाइसेंस फीस से 12 लाख रुपये
- रोड कट फीस से 50 लाख रुपये
- पार्क ग्राउंड और सामुदायिक केंद्र की बुकिंग फीस से डेढ़ करोड़ रुपये
- लीज की जमीन से 50 लाख रुपये
- रोड कट फीस से 50 लाख रुपये
- टेंडर फीस से 30 लाख रुपये की आय
- लाइसेंस फीस से 12 लाख रुपये

सर्वाधिक इन मदों में होगा खर्च

विकास कार्यों पर 129.77 करोड़रुपये
एक्सपेंडिचर में 53.59 करोड़ रुपये

कंटीजेंसी 55.51 करोड़रुपये

अन्य खर्च 12.48 करोड़ रुपये
कंस्ट्रक्शन, सड़कों की रिकार्पेटिंग, ड्रेनेज की सफाई पर 35 करोड़
-पंचकूला नगर निगम की बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन पर 17 करोड़
-कम्युनिटी सेंटर और धर्मशाला पर 35 करोड़ रुपये
-सैनिटेशन पर 40 करोड़ रुपये खर्च होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed