{"_id":"5c8455ddbdec22140966d119","slug":"bsf-caught-on-the-outskirts-of-intruder-in-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा घुसपैठिया, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा घुसपैठिया, मामला दर्ज
Sun, 10 Mar 2019 05:40 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को काबू किया है। तलाशी के दौरान पाक नागरिक से पाकिस्तानी 176 रुपये की करेंसी, माचिश व एक पैन बरामद किया है। बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने गहन पूछताछ के बाद उसे थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक घुसपैठिये से पूछताछ करने के लिए अमृतसर इंटेरोगेशन सेंटर भेजा जाएगा। यह घटना फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी बारेके के पास शुक्रवार शाम को घटी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बीएसएफ बटालियन 136 के कंपनी कमांडर अनिल कुमार ने पाकिस्तानी घुसपैठिया बक्कू अली जट पुत्र निफ अली जट वासी गांव शाहजरा थाना गंडा सिंह वाला चौकी काला पत्थर पंजाब (पाक) को थाना सदर के हवाले किया है। बक्कू अली बीएसएफ की बीओपी बारेके के पास से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा था।
विज्ञापन
उसी समय बीएसएफ बटालियन -136 के जवानों ने उसे वहीं पर रुकने की चेतावनी दी। बक्कू को बीएसएफ जवानों ने काबू कर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश किया। बक्कू की तलाशी लेने पर उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी के 176 रुपये के अलावा माचिश व पैन बरामद हुआ।
विज्ञापन
बीएसएफ व खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने गहन पूछताछ करने के बाद बक्कू को थाना सदर पुलिस के हवाले किया है। थाना सदर पुलिस के एएसआई करनैल सिंह ने शनिवार को बक्कू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।