फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BSF and ANTF caught three smugglers, recovered six pistols and magazines

Panchkula News: बीएसएफ व एएनटीएफ ने तीन तस्कर पकड़े, छह पिस्टल व मैगजीन बरामद

Sat, 07 Jun 2025 11:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
BSF and ANTF caught three smugglers, recovered six pistols and magazines
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बीएसएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी राजन उर्फ राजा, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और दिनेश कुमार उर्फ निशु के रूप में हुई है। आरोपियों से छह पिस्टल, छह मैगजीन, एक स्कूटी, पांच बाइक बरामद हुई हैं।
आरोपियों से बरामद हुए पिस्टल पीले रंग के रैपर के साथ कवर की हुई थीं। ये हथियार पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने भेजे थे। जांच में पता चला है कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड जुगराज सिंह है। वह फिलहाल गोइंदवाल जेल में बंद है। जुगराज अपने वकील के मुंशी के माध्यम से यह रैकेट चला रहा था।
विज्ञापन


बीएसएफ और एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हथियारों की खेप ड्रोन के जरिये सीमा के इस पार भेजी गई है, जिसे तीन तस्करों ने रिसीव किया है। आरोपी इस खेप की डिलिवरी करने जा रहे हैं। बीएसएफ और एएनटीएफ की टीम ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत खालसा काॅलेज के नजदीक ट्रैप लगाकर नाकाबंदी की। आरोपी बाइक और स्कूटी पर आ रहे थे। नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को घेर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों से हथियार और मैगजीन बरामद हुए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों के पाकिस्तान के तस्करों के साथ संबंध है। आरोपी वहीं से हथियार मंगवाकर आगे डिलिवरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed