फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Brussels explosions, panchkula on highalert, holi celebreation, reality check, panchkula

होली पर हाईअलर्ट: ट्रेनों में भीड़, पर सुरक्षा नदारद

Wed, 23 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Wed, 23 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Brussels explosions, panchkula on highalert, holi celebreation, reality check, panchkula
ट्रेनों में भीड़, पर सुरक्षा नदारद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेल्जियम की राजधानी ब्रेसेल्स में आत्मघाती हमले के बाद देशभर में हाईअलर्ट कर दिया गया। बावजूद इसके चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का नामोनिशान नहीं दिखाई दिया। अमर उजाला टीम ने सुरक्षा का जब जायजा लिया तो यहां चेकिंग के लिए न तो कोई व्यवस्था दिखी और न ही सुरक्षा जवान दिखाई दिए।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ और पंचकूला यात्रियों के सामानों की चेकिंग के लिए मेटल डिटेक्टर लगे हैं। लेकिन वह बंद मिले। चंडीगढ़ साइड पुलिस बीट बॉक्स बनाया गया है। वहां पर भी जवान नहीं दिखाई दिए। होली को लेकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ हो रही है।
विज्ञापन


ऐसे में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था में कोताही सवालिया निशान लगा रही है। यात्रियों की शिकायत पर अभी कुछ माह पहले आईजी और जीआरपी एसपी ने रात में औचक निरीक्षण किया था। उस समय भी जीआरपी के जवान ड्यूटी से नदारद मिले थे। इसके लिए मौके पर एसपी राकेश आर्या ने जीआरपी के एसएचओ को फटकार भी लगाया था। बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed