फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Brother-in-law and brother-in-law attacked after minor argument, one accused caught

Panchkula News: मामूली बहस के बाद जीजा-साला पर हमला, एक आरोपी पकड़ा

Tue, 16 Apr 2024 05:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law attacked after minor argument, one accused caught
पंचकूला। गांव खेड़ा बागड़ में दुकान के बाहर पार्टी कर रहे जीजा-साला को कुछ लोगों ने घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार ने दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसके जीजा यशपाल शर्मा उसके घर गांव नाला बलौग मेंं आए हुए थे। इसके बाद वह अपने जीजा को छोड़ने के लिए निकला था। शाम के समय दोनों गांव खेडा बागड चौक पर दुकानों के बाहर पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान वहां पर पांच लोग बाइकों पर आए। वे भी आपस में पार्टी कर रहे थे। उन लोगों ने उसके जीजा के साथ बहसबाजी और गाली गलौज शुरू कर दी। जब विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भागने लगे। एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed