{"_id":"6266fbaf6b5748162c28c4d2","slug":"brother-broke-the-pkl-office-news-pkl448682348","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने घर में घुसकर सामान तोड़ा और चोरी की, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने घर में घुसकर सामान तोड़ा और चोरी की, पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन
घर में घुसकर भाई ने सामान तोड़ा, 14 लाख चुराने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एक भाई ने दूसरे पर उसके घर में घुसकर सामान तोड़ने के साथ चोरी करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर 4 निवासी ईशान गर्ग ने बताया कि उसके पिता ने एक ही मकान के ग्राउंड फ्लोर का हिस्सा उसके भाई संजय गर्ग और फर्स्ट फ्लोर का हिस्सा उसे दिया था। पिछले कुछ दिनों से दोनों भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर अनबन चल रही थी। कुछ दिन पहले वह सेक्टर-6 स्थित अपने ससुराल में कुछ दिनों के लिए रहने गया था। उसी बीच पीड़ित की बहन ने उसे कॉल कर बताया कि उसके फ्लोर का दरवाजा टूटा हुआ है। मौके पर आकर देखा तो घर दरवाजा टूटा था। घर में रखे करीब 14 लाख का कैश गायब मिला। आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी निकालकर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर उसके भाई संजय गर्ग और तीन परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।