{"_id":"6888f92332974a76990808c5","slug":"brother-and-sister-died-and-two-injured-in-tempo-canter-collision-panchkula-news-c-70-1-spkl1012-103717-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टेंपो-कैंटर की टक्कर में भाई-बहन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टेंपो-कैंटर की टक्कर में भाई-बहन की मौत, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव डल्लेवाल के पास सोमवार रात सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। उक्त लोग माता चिंतपूर्णी के मेले से टाटा ऐस गाड़ी में वापस लौट रहे थे। कैंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि गणेश कुमार निवासी मोहल्ला रामगढि़या हरियाना ने अपने बयान में बताया कि वह अपने पारिवारिक सदस्यों और ससुराल वालों के साथ माता चिंतपूर्णी के मेले से अपनी टाटा ऐस गाड़ी में लौट रहा था। जब वह अपने ससुराल वालों को गांव कंगमाई छोड़ने के लिए गांव डल्लेवाल के निकट पहुंचा तो उसकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। वह गाड़ी को साइड में लगाकर गाड़ी का टायर बदलने लगा। इस दौरान होशियारपुर की तरफ से आ रहे एक कैंटर ने उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि उनकी गाड़ी दूसरी तरफ जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई। गाड़ी में बैठी उसकी पत्नी मोनिका, साला अमरजीत सिंह और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां मोनिका और उसके भाई अमरजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हरियाना पुलिस ने गणेश कुमार के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।