{"_id":"62b8b3c71f57d87c11257f3a","slug":"bribery-was-demanded-to-increase-tube-well-load-4-suspended-panchkula-news-pkl4548309180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप लोड बढ़ाने के लिए मांग रहे थे रिश्वत, 4 निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप लोड बढ़ाने के लिए मांग रहे थे रिश्वत, 4 निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नलकूप का लोड बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगने पर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के 4 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक अन्य मामले में दिड़बा डिवीजन की जूनियर इंजीनियर के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने की है। मंत्री ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
ऊर्जा मंत्री ने रविवार को जारी बयान में बताया कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने गुरतेज सिंह एएई, मेहर चंद क्लर्क, संगीत सोहता क्लर्क और श्री मुक्तसर साहिब के बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिवीजन के सभी अधिकारियों को कृषि नलकूप उपभोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना संबंधी वाणिज्यिक निर्देशों के उल्लंघन के कारण निलंबित किया गया है। इसके साथ ही एक अन्य मामले में दिड़बा डिवीजन की जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर को भ्रष्टाचार के आरोप के अंतर्गत निलंबित किया गया है। हरभजन सिंह ने बताया कि पीएसपीसीएल को श्री मुक्तसर साहिब की बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिवीजन की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। जांच के दौरान पीएसपीसीएल प्रवर्तन विंग बठिंडा ने पाया है कि श्री मुक्तसर साहिब की बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिवीजन के अधिकारी कृषि नलकूप उपभोक्ताओं को प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा कृषि नलकूप कनेक्शनों के लोड को बढ़ाने के लिए टेस्ट रिपोर्ट देने के लिए मजबूर और परेशान कर रहे हैं, जो कि कृषि नलकूप उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना के वाणिज्यिक निर्देशों की उल्लंघना है।
एक अन्य मामले में एक उपभोक्ता द्वारा दिड़बा की जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर के खिलाफ एक कृषि नलकूप कनेक्शन का लोड बढ़ाने संबंधी दी शिकायत के आधार पर मौके पर की गई पड़ताल के उपरांत आउट सोर्स ड्राइवर परगट सिंह की जेब में से 3000 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पीएसपीसीएल ने परगट सिंह के साथ आउट सोर्स व्हीकल कांट्रैक्ट भी तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है और परगट सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएचओ थाना दिड़बा और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पुलिस विजिलेंस संगरूर को लिखा है।