फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bribery case: IAS Dahiya informs Poonam about the passing of the bill

रिश्वत मामला : पूनम को आईएएस दहिया ने दी बिल पास होने की सूचना

Fri, 23 Jun 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bribery case: IAS Dahiya informs Poonam about the passing of the bill
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। 50 लाख रुपये के बिल पास करने के मामले में आरोपी महिला पूनम चोपड़ा ने पांच लाख रुपये की रिश्वत रिंकू मनचंदा से ली थी। इसमें दो लाख रुपये अग्रिम जबकि तीन लाख रुपये रंगेहाथों लेते एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी महिला पूनम चोपड़ा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपराधिक साजिश और जबरन वसूली के मामले में आरोप पत्र जिला अदालत में दाखिल हुआ है। दाखिल आरोप पत्र में आईएएस विजय दहिया आरोपी महिला पूनम चोपड़ा के बीच व्हाट्सएप संदेश और काल रिकार्डिंग आरोप पत्र का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

इसमें 50 लाख रुपये के बिल पास कराने के बात दोनों के बीच तय हुई थी। आरोपी महिला पूनम चोपड़ा को आईएएस विजय दहिया की निजी जानकारी बताया गया है। आईएसएस विजय दहिया ने 50 लाख रुपये बिलों को पास करने की जानकारी पूनम चोपड़ा को व्हाट्सएप मैसेज से दिया था। इस मामले रिंकू मनचंदा को आरोपी महिला से मिलने के लिए चीफ स्किल आफिसर दीपक शर्मा ने कहा था। इसके बाद मनचंदा आरोपी महिला पूनम चोपड़ा से मिल थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हरियाणा ने बिलों को मंजूरी देने के लिए रिश्वत मांगने और लेने के मामले में आरोपी पूनम चोपड़ा के खिलाफ पंचकूला जिला अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। आरोपी महिला पूनम चोपड़ा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपराधिक साजिश और जबरन वसूली के आरोप लगाए हैं। आरोप पत्र में आरोपी महिला पूनम चोपड़ा और आईएएस अधिकारी विजय दहिया के बीच व्हाट्सएप संदेश और काल रिकार्डिंग आरोप पत्र का हिस्सा हैं। इस मामले में एसीबी ने हरियाणा कौशल विकास मिशन के आयुक्त आईएएस विजय दहिया, मिशन के चीफ स्किल ऑफिसर दीपक शर्मा और पूनम चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

दायर आरोप पत्र में हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत गरीब विद्यार्थियों को कंप्यूटर, एसी तकनीशियन, ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। कौशल विकास विभाग को 50 लाख रुपये के बिल का भुगतान शिकायतकर्ता रिंकू मनचंदा को करना था। शिकायतकर्ता तीन वर्षों से 50 लाख का भुगतान पाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसे यह नहीं मिल पाया था। विभाग के पूर्व चीफ स्किल ऑफिसर दीपक शर्मा ने मनचंदा को बिलों के भुगतान के लिए दिल्ली निवासी पूनम चोपड़ा से मिलने के लिए कहा। उन्होंने रिंकू मनचंदा से कहा कि वह युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तत्कालीन आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया से बात करेंगी। इसके बाद आरोपी पूनम चोपड़ा ने रिंकू मनचंदा से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिलों की मंजूरी के लिए रिंकू मनचंदा से 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। उन्होंने रकम में 5 फीसदी हिस्सेदारी की भी मांग की। इस पर रिंकू मनचंदा ने 5 लाख रुपये देने पर सहमति जताई और उसे दो लाख रुपये का भुगतान किया। रिंकू मनचंदा ने आरोपी पूनम चोपड़ा को 20 अप्रैल को शेष तीन लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। इस पर रिंकू मनचंदा ने एसीबी से संपर्क किया और एफआईआर दर्ज कराया। एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी महिला पूनम चोपड़ा को तीन लाख रुपये के करेंसी नोट सौंपे। एसीबी की टीम ने महिला पूनम चोपड़ा को सेक्टर-9 पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के दौरान 22 अप्रैल को उसकी दिल्ली स्थित आवास से दो लाख रुपये बरामद किए गए। इस मामले में अभी तक दहिया की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका को पंचकूला जिला अदालत और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। पंचकूला की स्थानीय अदालत और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय दोनों ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed