{"_id":"6a63cc8c3f2b90ac610f0622","slug":"brahmaprakash-becomes-secretary-of-chandimata-temple-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-139046-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीमाता मंदिर के सचिव बने ब्रह्मप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीमाता मंदिर के सचिव बने ब्रह्मप्रकाश
विज्ञापन
कालका। माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के अंतर्गत आने वाले चंडी माता मंदिर को नया सचिव मिल गया है। शुक्रवार को ब्रह्मप्रकाश ने मंदिर सचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। अब चंडी माता मंदिर और काली माता मंदिर के प्रशासनिक कार्य अलग-अलग संचालित किए जाएंगे।
इससे पहले चंडी माता मंदिर का अतिरिक्त कार्यभार काली माता मंदिर के सचिव पृथ्वीराज के पास था। वह दोनों मंदिरों के प्रशासनिक कार्यों का संचालन कर रहे थे।
काली माता मंदिर के सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि शुक्रवार से ब्रह्मप्रकाश ने चंडी माता मंदिर के सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया है। नए सचिव की नियुक्ति से दोनों मंदिरों की प्रशासनिक व्यवस्था अलग-अलग संचालित होगी, जिससे व्यवस्थाओं के संचालन में अधिक सुगमता आएगी। संवाद